चैरिटेबल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं-एक पहल मदद की अपने कार्यों के माध्यम से हर जरूरतमंद तक अपनी मदद पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इस कोशिश में अन्य कई हाथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समाज में ऐसे ही लोगों की वजह से इंसानियत अभी भी सांसें ले रही है। समाज सेवा का क्षेत्र एक गहरे समुद्र की भांति है, जिसमें हम जितना आगे बढ़ते हैं उसकी गहराई और हकीकत से हमारा सामना होता है।
आओ हाथ बढ़ाएं के इस सफर में बहुत से सहयोगी हैं जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग देकर समाज के प्रति अपना समर्पण साबित करते हैं। इस ट्रस्ट से जुड़े सभी सहयोगियों का हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि आप आगे भी इसी तरह अपना सहयोग बनाए रखेंगे।
उद्देश्य: हमारा उद्देश्य समाज के हर उस जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचना है जिसकी समस्याओं का समाधान हम अपने प्रयास और सहयोग से कर सकते हैं। भूखे को भोजन, बच्चों को शिक्षा, बीमार को इलाज, और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना हमारे प्रमुख कार्यों में शामिल है।
अपील: हम सभी से निवेदन करते हैं कि अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करें। छोटा सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, हम सब मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
अनुभव: इस कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है। हमारे इस सफर में कई लोगों का सहयोग मिला है और हम निरंतर समाज सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
Scan to Pay via BHIM UPI / Any App
श्रेष्ठ होना कोई कार्य नहीं बल्कि यह हमारी एक आदत है जिसे हम बार बार करते हैं।
पर्यावरण एवं जल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाना एवं लोगों को जागरूक करना।
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना।
आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा एवं विकास के लिए उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करना।
आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को भोजन, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना।
समय - समय पर महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए जागरूकता अभियान चलाना ।
आर्थिक रूप कमज़ोर परिवारों की बेटियों का प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह आयोजित करना और समय समय पर बेटियों के विवाह में अतिरिक्त सहयोग देना ।
समय - समय पर समाज में पर्दे के पीछे रहकर काम करने वाले श्रमिकों का सम्मान करना ।
आम नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु समय-समय पर साइबर जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना।
युवाओं एवं बच्चों में शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
यद्दाति पुरुषस्तत्त्रायोति केवलम्।
नानुप्तं रोहते सस्यं तद्विद्यानफलं विदुः॥
अर्थ: मनुष्य जो कुछ दान करता है, वही उसे प्राप्त होता है। जैसे बिना बीज बोए फसल नहीं उगती, वैसे ही बिना दान के पुण्य का फल नहीं मिलता।